{"_id":"4b84dfb91e4edff2325519338d4abdfc","slug":"the-strike-continued-for-the-seventh-day-of-engineers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की यहां चल रही बेमियादी हड़ताल सोमवार सातवें दिन भी जारी रही। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप मढ़ा और मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का अपना संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
लोनिवि परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा अपर सहायक अभियंता के पद को नॉन फंक्शनल, अधीक्षण अभियंता पद का वेतनमान ग्रेड पे उत्तर प्रदेश और केंद्र की तरह करने, कनिष्ठ अभियंता का ग्रेड पे एक जनवरी 2006 से 4800 रुपये देने, निगम, परिषद, संस्थान और निकायों में राजकीय विभागों के समान वेतन और सुविधा देने समेत कुल 10 मांगों को लेकर सरकार चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
सभा में तय किया गया कि जब तक शासन स्तर पर लंबित समस्याओं का समाधान हो नहीं जाता तक तक बागेश्वर-कठायतबाड़ा, बालीघाट-दोफाड़-धरमघर सड़क समेत अन्य सड़कों में संबंधित काम नहीं किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष आरपी टम्टा ने और संचालन जिला सचिव संजय कार्की ने किया।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में जेके टम्टा, केेके पाठक, जगदीश प्रसाद, मनीष सिंह, ललित कुमार, गोपाल तिवारी, पंकज तिवारी, शतीष चंद्र, एमसी पंत, हरेंद्र सिंह, तरूण लुमियाल, जीबी तिवारी, सुनील कांडपाल, ईश्वर जोशी, रजनीश उप्रेेती, नरेंद्र तिरूवा, चमन सिंह नेगी और एमसी त्रिपाठी आदि शामिल थे।