फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The state government withdrew the case filed against 23 villagers of Dyangan

द्यांगण के 23 ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा प्रदेश सरकार ने लिया वापस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The state government withdrew the case filed against 23 villagers of Dyangan
बागेश्वर। द्यांगण गांव के 23 ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा प्रदेश सरकार ने वापस ले लिया है। मुख्य सचिव गृह की ओर से से जिलाधिकारी को इस आशय का पत्र जारी कर ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए हैं। ढाई वर्ष बाद केस खारिज होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नवंबर 2018 में जिला मुख्यालय में तेंदुए का आतंक व्याप्त था। तेंदुए के कारण द्यांगण गांव के एक किशोर की जान चली गई थी। तेंदुआ खेलते हुए बच्चों के झुंड पर झपटने की कोशिश कर रहा था। इस बीच बच्चे जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान हेमंत टंगड़िया नामक किशोर गधेरे में 50 मीटर नीचे गिर गया। इस कारण उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

घटना के कुछ दिन पूर्व भी तेेंदुए ने गांव के एक पांच वर्ष के मासूम की जान ले ली थी। आक्रामक हो रहे तेंदुए को नरभक्षी घोषित कर मारने और प्रभावित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किशोर का शव लेकर बागेश्वर-बैजनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास और तत्कालीन एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी का घेराव किया। उन्होंने तेंदुए को मारने की बाद ही शव उठाने की बात कही थी। हालांकि बाद में विधायक ने तेंदुए को नरभक्षी घोषित किए जाने और उसे मारने के लिए शिकारी के जल्द गांव पहुंचने की बात कही। इधर, प्रशासन ने धरना दे रहे ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। इसमें गांव के 23 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज थी। केस दर्ज होने के बाद से ग्रामीण लगातार विधायक पर केस खारिज करवाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, विधायक चंदन राम दास ने बताया कि प्रदेश सरकार ने द्यांगण के ग्रामीणों पर दर्ज केस वापस ले लिया है। अपर सचिव अतर सिंह ने डीएम के नाम मुकदमे वापस लेने के लिए पत्र जारी कर दिया है। मुकदमे वापस लेने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed