{"_id":"57eaba3d4f1c1b3d6257402c","slug":"the-solution-of-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का किया समाधान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने अधिकारियों को नगर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का तेजी से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं का तेजी से समाधान नहीं होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैैं। प्रस्तावित और अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पंचायत सभागार में अध्यक्ष चंपा देवी ने कहा कि कुछ विभागों की ढिलाई के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। काम के निस्तारण की शैली में सुधार की जरूरत है। बैठक में सिंचाई विभाग से आपदा प्रबंधन के तहत सरयू के किनारे बनाई जा रही सुरक्षा दीवार के निर्माण के कार्य में कुजगाड़ी, खाईबगड़, भराड़ी के खारबगड़ और कन्यूटी गधेरे से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। नगर पेयजल योजना के निर्माण के दौरान सड़कों के किनारे की क्षतिग्रस्त नालियों का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की।
विज्ञापन
पेयजल संस्थान के अभियंता ने कहा कि लोनिवि द्वारा क्षति का इस्टीमेट प्राप्त होने पर लोनिवि को धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी। बैठक का संचालन ईओ हरि चरण सिंह ने किया। सभासद बलवंत कपकोटी, नामित सदस्य नैन गिरी, एडीबी के सहायक अभियंता, पेयजल संस्थान और लोनिवि के अवर अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन