{"_id":"57cf19794f1c1b1c5631877c","slug":"the-smuggler-was-arrested-with-hashish-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ बिजनौर का तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ बिजनौर का तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के साथ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस और एसओजी ने एक चरस तस्कर को 444 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर यूपी के बिजनौर जिले के मौलबियान मोहल्ले का रहने वाला है। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को पुलिस और एसओजी की टीम गश्त कर रही थी।
त्यूनरा गधेरे के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना पर जब उसकी चेकिंग की गई तो उसके पास से 444 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शहजाद पुत्र जैनुल आब्दीन निवासी मोहल्ला मौलबियान थाना नहटौर, जिला बिजनौर यूपी बताया। पुलिस ने शहजाद को 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। चरस तस्कर को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई प्रतिमा भट्ट, कांस्टेबल वीरेंद्र गैड़ा, एसओजी के हेम चंद्र मठपाल, बसंत पंत, महेंद्र सिंह शामिल थे। पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने टीम की सराहना की है।