फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The security of the district hospital is left to God.

Bageshwar News: जिला अस्पताल की सुरक्षा भगवान भरोसे

Sun, 26 Oct 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 26 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The security of the district hospital is left to God.
बागेश्वर। नगर में स्थित जिला अस्पताल में इमरजेंसी रात में भी खुला रहती है। रात के समय में अस्पताल में अराजक तत्व शराब पीकर पहुंचते हैं। अस्पताल में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से वहां तैनात कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अराजक तत्व नशे में स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ जाते हैं। जिससे अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में जिला अस्पताल अराजक तत्वों का अड्डा बन रहा है। रात आठ बजे से 12 बजे तक अस्पताल में कई लोग शराब के नशे में पहुंचते हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में रात के समय महिला चिकित्सक और कर्मी भी तैनात होते हैं। अराजक तत्वों के अस्पताल में हुड़दंग से कर्मियों को असुरक्षित महसूस होता है। जिससे अस्पताल में रात के समय माहौल खराब रहता है। राम में वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ अधिक संख्या में तीमारदार पहुंचते हैं। कई तीमारदार मरीज के उपचार के दौरान वहां कर्मियों से बहस करने लगते हैं। रोकने पर लोग स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ने लगते हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से कई बार रात के समय सुरक्षा कर्मियों के लिए डीएम और एसपी को पत्र भी लिख दिया है। लेकिन अब अस्पताल में सुरक्षा के किसी की तैनाती नहीं हो पाई।
विज्ञापन


.....कोट
जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों की तैनाती की जाएगी। रात के समय अस्पताल के आसपास निगरानी की जाएगी। कोतवाली पुलिस को अस्पताल अस्पताल में आने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। - चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed