{"_id":"69838c9025cd6262f80f3852","slug":"the-road-between-kapkot-and-bharadi-is-becoming-pothole-free-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122041-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट-भराड़ी के बीच गड्ढा मुक्त होने लगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट-भराड़ी के बीच गड्ढा मुक्त होने लगी सड़क
Wed, 04 Feb 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र की कपकोट-भराड़ी सड़क पर गड्ढा भरान का काम शुरू हो गया है। बीआरओ ने सड़क पर पैच वर्क का काम शुरू कर दिया है। एक-दो दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा।
कपकोट-भराड़ी सड़क पर बने गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे थे। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से लोग सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब विभाग की ओर से पैचवर्क का काम शुरू हो गया है। कपकोट में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता को देखते हुए काम तेजी से किया जा रहा है। बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ जगहों पर डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए थे। नगरीय क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के तहत पैच वर्क किया जा रहा है।