फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The repair work of the suspension bridge will start from November 20.

Bageshwar News: 20 नवंबर से शुरू होगा झूला पुल की मरम्मत का कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The repair work of the suspension bridge will start from November 20.
बागेश्वर। लंबे समय से बंद झूला पुल की मरम्मत अब जल्द शुरू होने वाली है। लोनिवि कपकोट ने पुल की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया है। पुल की मरम्मत का कार्य 20 नवंबर से शुरू किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

जुलाई 2023 में तत्कालीन डीएम अनुराधा पाल ने पुल के अबटमेंट में आई दरार के कारण पुल को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया था। पिछले साल दिल्ली की कंपनी के माध्यम से पुल की जांच कराई गई थी जिसके आधार पर लोनिवि कपकोट ने पुल की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। प्रस्ताव पास होने के बाद शासन ने झूला पुल की मरम्मत के लिए 1.80 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। लोनिवि के ईई अमित कुमार पटेल ने बताया कि झूला पुल की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ठेकेदार को 20 नवंबर से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूर्ण करने के लिए नौ महीने की समय सीमा तय की गई है लेकिन मई तक मरम्मत पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed