फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The reduced supply of drinking water from the heat

गर्मी से घटी पेयजल की आपूर्ति

Sat, 13 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sat, 13 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

आग से धधक रहे जंगल और बढ़ती गर्मी से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते पारे से जल स्रोतों में पानी का बहाव घट गया है। योजनाओं से कम पानी मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पेयजल संस्थान से टैंकर लगाकर पानी बंटवाने की मांग की है।

विज्ञापन


लोगों को लंबे समय से बारिश का इंतजार है। बारिश की कमी से जलस्रोताें में पानी की मात्रा कम हो गई है। बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ ब्लाक के कई गांवों में कम पानी मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मजबूरी में लोग स्थानीय गधेरों के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


इधर नगर के चौरासि, नई बस्ती, मंडलसेरा आदि गांवों में पानी के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी न मिलने से नहाने, धोने समेत दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को दूसरे काम छोड़कर पहले पानी जुटाने की चिंता सता रही है। उधर खरेही, धूराफाट क्षेत्र के गांवों में लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पेयजल संस्थान से टैंकर से पानी बंटवाने की मांग की है।

बारिश न होने से नदियों समेत नहरों में भी पानी की कमी होने लगी है। नहरों में पानी की मात्रा कम होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कम पानी से अनेक गांवों में धान की नर्सरी की सिंचाई प्रभावित होने लगी है। धान के पौधों की रोपाई का काम भी पिछड़ रहा है।


 गोमती, बेलंग, पुंगर, कुलूर, गरुड़ गंगा में पानी घटने से नहरों में कम पानी आ रहा है। कई गांवों में किसान पानी के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग से नहरों के हैड पर मेड़बंदी, पॉलीथिन लगवाकर पानी की आपूर्ति बढ़वाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed