फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The problems of the people of six villages Mahapanchayat

समस्याओं को लेकर छह गांवों के लोगों ने की महापंचायत 

Sun, 17 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 17 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

जिले के आधा दर्जन गांवों की महापंचायत में सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशु अस्पताल और पोस्टऑफिस जैसी जरूरी सुविधाओं पर चर्चा की गई। सभी गांवों के लोगों ने एक माह के भीतर इन मामलों में प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर 15 मई को फिर से महापंचायत आयोजित कर आंदोलन की रणनीति तय करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


जिले के नैल गांव, पाये, डुंगरगांव, मजवे, बिलेख और नाउलिया गांवों के ग्रामीणों की ओर से आयोजित महापंचायत में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, सिंचाई सुविधा, अस्पताल, पशु अस्पताल और मिनी पोस्टऑफिस खोलने की मांग प्रमुखता से उठी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पाये गांव के लिए एससीपी के तहत स्वीकृत सड़क का शीघ्र निर्माण करने, कुकड़गाड़ से गांधी ग्राम अमतोड़ा होते हुए नैल, डुंगरगांव, मजवे को सड़क से जोड़ने, सात रतवे सड़क पर स्थित गिरजाघर के पास से नैल पापे सड़क का मिलान करने की मांग उठी। ग्रामीणों ने नैल पापै गांव में सिंचाई की सुविधा के लिए गोमती नदी से पंपिंग सेट स्वीकृत करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीणों की पेंशन सुविधा के लिए गांव में पोस्टऑफिस और स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग भी उठाई गई। बाद में इन मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। क्षेत्रवासियों ने तय किया किया यदि प्रशासन की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 15 मई को फिर से महापंचायत आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।


महापंचायत में प्रधान हंसी देवी, मोहन सिंह, रमेश राम, उमेद सिंह, मोहन राम, कुश राम, गिरीश राम, राम सिंह, खीम सिंह, धन सिंह, कुंवर सिंह, बसंती देवी, जोगा सिंह रावत, चंदन राम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed