{"_id":"65f08e80960488f47404b241","slug":"the-posts-of-principals-should-be-filled-on-the-basis-of-departmental-seniority-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-104973-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विभागीय वरिष्ठता के आधार पर भरे जाएं प्रधानाचार्यों के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विभागीय वरिष्ठता के आधार पर भरे जाएं प्रधानाचार्यों के पद
Tue, 12 Mar 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। माध्यमिक शिक्षा में प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के लिए लोकसेवा आयोग की ओर से जारी 692 पदों के विज्ञापन का एससी-एसटी शिक्षकों ने विरोध किया है। शिक्षक एसोसिएशन ने प्रधानाचार्य के शत प्रतिशत पदों को विभागीय वरिष्ठता के आधार पर भरने और सीधी भर्ती के लिए जारी विज्ञापन को निरस्त करने की मांग की।
मंगलवार को प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा की अध्यक्षता में शिक्षक एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक हुई। शिक्षकों ने लंबे समय से विभागीय पदोन्नति की मांग के बावजूद शिक्षकों के हितों की अनदेखी करने पर नाराजगी जताई। कहा कि सीधी भर्ती प्रक्रिया 90 प्रतिशत शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर रखने का काम करती है और कई वर्षों से विभाग में पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों के हितों के विपरीत है। वर्तमान में प्रदेश में 1384 इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य विहीन है, जिनका सीधा प्रभाव इन स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है। प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए इन पदों को भरा जाना आवश्यक है। शिक्षकों ने इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री से जल्द वार्ता करने का निर्णय लिया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष डीआर बारकोटी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार रौंदियाल, महामंत्री महेंद्र प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएल आर्य, आनंद सिंह विद्रोही, रघुवीर सिंह तोमर, सुनीता आर्य, विजय बैरवाण, गणेश सिंह मर्तोलिया, आईपी ह्यूमन, अनूप कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद