Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The post of Principal is vacant in GIC Ganganagar Motiapathar for 10 years.

Bageshwar News: जीआईसी गंगानगर मोतियापाथर में 10 साल से प्रधानाचार्य का पद रिक्त

Tue, 21 Oct 2025 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Oct 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
The post of Principal is vacant in GIC Ganganagar Motiapathar for 10 years.
अल्मोड़ा। जीआईसी गंगानगर मोतियापाथर में 10 साल से भी अधिक समय से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। इसके अलावा जीव विज्ञान विषय में भी नियमित शिक्षक नहीं है। अतिथि शिक्षक के सहारे इस विषय की पढ़ाई होती है।
विज्ञापन


वर्ष 2005 में गंगानगर मोतियापाथर के हाईस्कूल का इंटर में उच्चीकरण हुआ। इंटर कॉलेज बनने के बाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद थी लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। विद्यालय में वर्ष 2005 से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। विद्यालय के ही एक शिक्षक को प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा जीव विज्ञान विषय प्रवक्ता का पद भी लंबे समय से रिक्त है। शिक्षा विभाग की ओर से इस पद पर अतिथि शिक्षक की तैनाती की गई है। इससे पठन-पाठन चल रहा है। इस विद्यालय में भांगाद्योली, जलना, मोरी पट्यूड़ी, दुर्गानगर, नाटाडोल, मेरगांव समेत अन्य स्थानों से विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं लेकिन विज्ञान का नियमित शिक्षक न होने से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


कार्यालयी स्टाफ की भी कमी

जीआईसी गंगानगर मोतियापाथर में कार्यालयी स्टाफ की भी कमी है। विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी और कनिष्ठ सहायक का एक-एक पद रिक्त है। इससे कार्यालयी कामकाज पर असर पड़ रहा है। कार्मिकों की कमी के कारण कई बार जरूरी कार्यालयी काम भी समय पर नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed