फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The people of Kaflikameda demanded an inquiry into the disposal of debris

काफलीकमेड़ा के लोगों ने की मलबा निस्तारण की जांच की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The people of Kaflikameda demanded an inquiry into the disposal of debris
बागेश्वर। प्री मानसून की बारिश में ही आपदा का सामना करने वाले जिले के दूरस्थ गांव काफलीकमेड़ा के लोगों ने सड़क निर्माण से निकले मलबे का निस्तारण की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से निकले मलबे से खेत पट गए हैं। भविष्य में गांव के लिए बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव की पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। एक निर्माणाधीन मकान के साथ-साथ कई लोगों के खेत-खलिहान भी मलबे से पट गए थे। काफलीकमेड़ा की प्रधान मुन्नी देवी और पड़ोसी ग्राम पंचायत पेठी के प्रधान तारा सिंह देवली ने कहा कि सड़क निर्माण से निकले मलबे को सड़क से नीचे लुड़काया जा रहा है। काफलीकमेड़ा के लिए बन रही 11 किमी लंबी सड़क में से 10 किमी सड़क कट गई है। 10 किमी के हिस्से में मलबा बिखरा देखा जा सकता है। उनके अनुसार यह मलबा भविष्य में भी गांव के लिए खतरा बनेगा। लोगों के खेत मलबे से पट गए हैं। विभाग इस अंधेरगर्दी का कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। लोनिवि पीएमजीएसवाई डिवीजन के ईई अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने सड़क का जायजा लिया है। मलबा डंपिंग जोन में निस्तारित न होने की बात संज्ञान में नहीं आई। मलबा डंपिंग जोन में डलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed