फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The paths will no longer be narrow, life will no longer have to be tested at every turn

Bageshwar News: संकरे नहीं रहेंगे रास्ते, हर मोड़ पर जिंदगी को नहीं देनी होगी परीक्षा

Wed, 26 Nov 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 26 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The paths will no longer be narrow, life will no longer have to be tested at every turn
बागेश्वर। शासन से गरुड़-कौसानी सड़क के सुधारीकरण के लिए 4.34 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इससे अब हर संकरे मोड़ और रास्ते पर वाहन चालकों को अपनी जिंदगी की परीक्षा नहीं देनी होगी। गरुड़-कौसानी सड़क अब जल्द नए स्वरूप में नजर आएगी। लोनिवि (लोक निमार्ण विभाग) की ओर से सड़क में जल्द सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

गरुड़-कौसानी सड़क में कई स्थानों पर मोड़ वाहन चालकों की परीक्षा ले रहे हैं। सड़क में वाहनों का दबाव अधिक रहता है। संकरे स्थानों में वाहनों को पास लेने और देने में दिक्कतें होती हैं। सड़क में बने स्क्रबर कई स्थानों पर क्षमता से छोटे हैं। इससे वाहनों की दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

विभाग ने सड़क में बने स्क्रबरों की क्षमता बढ़ाने और सड़क में डिफेक्ट कटिंग कराने के लिए लोनिवि ने शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अब शासन से सड़क के सुधारीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृत धनराशि से पूरी सड़क के चार किमी लंबाई में डिफेक्ट कटिंग का कार्य किया जाएगा। क्षमता के अनुसार छोटे स्क्रबरों को बढ़ाया जाएगा। सड़क में डामरीकरण और रंग रोगन का कार्य भी किया जाएगा।


गरुड़-कौसानी सड़क में सुधारीकरण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर कार्य शुरू किया जाएगा।

-संजय कुमार पांडेय, ईई लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article