{"_id":"d8b3add91046d8fb49167437112fee02","slug":"the-opd-boycott-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डाक्टरों ने किया ओपीडी का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों ने किया ओपीडी का बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडी राजकीय चिकित्सालय काशीपुर के सीएमएस डा. बीएस जोशी के खिलाफ विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में जिला अस्पताल के डाक्टरों ने सोमवार को भी ओपीडी का बहिष्कार किया। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई। इससे दूर-दराज से पहुंच मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वे बिना इलाज कराए ही घरों को लौट गए।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने सीएमएस को ड्यूटी समय में निजी प्रेक्टिस करते समय गिरफ्तार कर लिया था। इससे गुस्साए डाक्टरों ने शनिवार को भी ओपीडी का बहिष्कार कर दिया था। हालांकि सीएमएस को जमानत मिल गई थी, लेकिन सोमवार को प्रांतीय आह्वान पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सोमवार को भी ओपीडी सेवा ठप रखी। यहां आने वाले 300 से भी अधिक रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवा जारी रही। डाक्टरों ने जोशी के खिलाफ हुई कार्रवाई को साजिश बताया। चेतावनी दी कि यदि डा. जोशी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को शीघ्र वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
वहां डा. आरएस बृजवाल, डा. जितेंद्र भट्ट, डा. खेमपाल, डा. सीपाल, डा. नागेंद्र चौधरी, डा. राम बिहारी, डा. अखिलेश कुमार, डा. एमपी सिंह, डा. अजया बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन