{"_id":"5a00971a4f1c1b70548bb3ff","slug":"the-need-for-rural-roads-on-the-construction-of-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झटक्वाली-ग्वाड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने बड़ी संख्या पर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत ग्वाड़ के प्रधान सुंदर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि झटक्वाली से ग्वाड़ के लिए चार किमी सड़क स्वीकृत है। लोक निर्माण विभाग ने दो किमी सड़क काटकर कार्य रोक दिया है। छह माह से सड़क निर्माण का काम नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारियों से पूछे जाने पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माणदायी संस्था को शीघ्र सड़क निर्माण के लिए निर्देशित करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नैन सिंह, हर्ष सिंह, डुंगर सिंह, भगत सिंह, चतुर सिंह, प्रेमा देवी, जैतुली देवी, बसंती देवी, गंगा, देवकी, दिवानी देवी, हेमा देवी, कमला देवी, मोहन सिंह, घनश्याम, नंदन सिंह, सुंदर सिंह, दीवान सिंह, कुंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, रौनक सिंह आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन