फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The narrator's U-turn: As soon as the MLA arrived, he changed his tone and bowed his head in bageshwar

कथावाचक का यू-टर्न : विधायक के पहुंचते ही सुर भी बदले और सिर भी झुका, गढ़िया को दी राजऋषि की संज्ञा

Tue, 17 Feb 2026 04:34 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 17 Feb 2026 04:34 PM IST
सार

कांडा, गोपेश्वर में शिव महापुराण कथा के दौरान कथाव्यास कौस्तुभानंद जोशी ने 24 घंटे में अपनी राजनीतिक टिप्पणी बदलकर विधायक सुरेश गढ़िया की तारीफ की।

विज्ञापन
The narrator's U-turn: As soon as the MLA arrived, he changed his tone and bowed his head in bageshwar
विधायक को पटका पहनाते कथावाचक ( कौस्तुभानंद जोशी)। - फोटो : संवाद

विस्तार

 सियासत में तो रंग बदलते आपने खूब देखे होंगे लेकिन आस्था के मंच से 24 घंटे के भीतर ऐसा हृदय परिवर्तन शायद ही पहले कभी हुआ हो। कांडा के गोपेश्वर में चल रही शिव महापुराण कथा के व्यास कौस्तुभ आनंद जोशी, विधायक सुरेश गढि़या के पहुंचते ही अपनी तमाम कसमें और वादे भूल गए। कल तक जो नेता उनकी नजर में बेजुबानों से भी गए-गुजरे थे, आज वही विधायक जी उनके लिए राजऋषि हो गए।

विज्ञापन

व्यासपीठ की मर्यादा उस वक्त तार-तार होती दिखी, जब कल तक नेताओं को नालायक कहने वाले कथाव्यास आज उनके स्वागत में पलक-पावड़े बिछाते नजर आए। सोमवार देर शाम विधायक सुरेश गढि़या के पंडाल में कदम रखते ही कथावाचक के तेवर पूरी तरह ढीले पड़ गए। उन्होंने न केवल विधायक जी की तारीफों के पुल बांधे, बल्कि उन्हें राजा और ऋषि का अद्भुत संगम राजऋषि की संज्ञा दे डाली। हैरानी की बात तो यह रही कि कथाव्यास जोशी ने कपकोट विधानसभा के चीराबगड़-पोथिंग की सड़क की तुलना सीधे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से कर डाली। उन्होंने मंच से दावा किया कि विकास इस कदर दौड़ रहा है कि पहाड़ की सड़कें हाईवे को मात दे रही हैं। सोमवार शाम तक जो वीडियो कथाव्यास जोशी की बेबाकी के नाम पर वायरल हो रहे थे, मंगलवार को वही वीडियो उनकी पलटी के गवाह बन गए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या व्यासपीठ से जनता की भावनाओं को सिर्फ तालियां बटोरने के लिए भड़काया था। विधायक जी के मंच पर आते ही पहाड़ के मुद्दे और शराब के ठेकों का विरोध गौण हो गया।

विज्ञापन

व्यास पीठ के बगल से माइक पर विधायक ने गिनाई उपलब्धियां

कांडा के गोपेश्वर में आयोजित शिव पुराण के दौरान विधायक गढि़या ने वहां पहुंचकर व्यासपीठ के बगल से भाषण भी दिए और नशे के दुष्परिणाम बताए। साथ ही कपकोट में हो रहे विकास कार्यों का भी जमकर बखान किया। इस दौरान बीते सोमवार को शिव पुराण की कसम खाकर मंच के बराबर से नेताओं को माइक न देने वाले कथाव्यास जोशी भी विधायक के भाषण को सुनकर ताली बजाते रहे। विधायक गढि़या ने भी मंच से भाषण देने के वीडियो का लाइव प्रसारण अपने सोशल मीडिया से कर कथाव्यास की जमकर किरकिरी करा डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखता हूं। मैं व्यास मंच से नेताओं को माइक देने का समर्थक नहीं हूं। आयोजकों की ओर से विधायक और अन्य नेताओं को माइक दिया गया। पोथिंग-चीराबगड़ सड़क पर अच्छा कार्य हो रहा है, इसलिए उनकी प्रशंसा की। लोगों से अपील है कि मैंने किसी पार्टी विशेष के लिए कोई बयान नहीं दिया है। इसे राजनीतिक रूप न दें। -कौस्तुबानंद जोशी, कथाव्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed