फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The Met Office has issued hurricane alerts

मौसम विभाग ने जारी किया तूफान का अलर्ट 

Sat, 26 Mar 2016 10:32 PM IST
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर अगले 48 घंटों के भीतर 55 से 65 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान की आशंका जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। एडीएम ने सभी अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने के निर्देश दिए हैं। 

एडीएम और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रभारी अधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से 26 मार्च की सुबह से राज्य के कुछ स्थानों में अगले 48 घंटों के भीतर 55 से 65 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इस चेतावनी के बाद उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को अपने-अपने तैनाती स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सड़कों के बंद होने पर संबंधित विभागों को बिना किसी आदेश की प्रतीक्षा किए यातायात के लिए मार्ग खोलने को कहा है। उन्होंने ऐसी स्थितियों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। एडीएम ने इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed