{"_id":"577024ae4f1c1b5f1879a7b7","slug":"the-message-of-avoiding-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाखोरी, मानव तस्करी रोकना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी, मानव तस्करी रोकना जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
नशाखोरी से बचने का दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर लगे शिविर में नशीली दवाओं और मानव तस्करी रोकने पर चर्चा हुई। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने कहा कि नशीली दवाओं की बिक्री पर पाबंदी है। इसके बावजूद नशीली दवाएं बिकने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी पर पाबंदी लगाने के लिए सोच में बदलाव लाना जरूरी है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता नीमा गोस्वामी ने कहा कि बैजनाथ में जब से बार खुला, तब से वहां गुंडागर्दी का माहौल बन गया है। गोस्वामी ने बैजनाथ से तत्काल बार हटाने को कहा। शिविर में एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा, अधिवक्ता डीके जोशी, डॉ. हरीश पोखरिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेेश सनवाल, हरीश जोशी, गोविंद बल्लभ उपाध्याय आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन