{"_id":"56f0362d4f1c1be815f14d27","slug":"the-leopard-s-body-was-found-in-a-quiet-rima","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीमा क्वीटी में मिला तेंदुए का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीमा क्वीटी में मिला तेंदुए का शव
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए का शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वन विभाग की पंचायत रीमा क्वीटी के अंतर्गत तेंदुए का शव बरामद हुआ है। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद जला दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को रीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को वन पंचायत रीमा क्वीटी के वन पंचायत क्षेत्र में तेंदुए का शव दिखाई पड़ा।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
धरमघर के रेंजर नारायण दत्त पांडे ने बताया कि पांच साल का तेंदुआ मादा है। उसकी लंबाई 2.20 मीटर है। गुुलदार के शरीर में कीड़े पड़े थे जबकि उसके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं दिख रहे थे।
विज्ञापन
कांडा के पशु चिकित्साधिकारी डा. जीएस खड़ायत ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुलदार की मृत्य चार पांच दिन पहले होनी प्रतीत हुई। उसके शव में कीड़े पड़े थे। गुलदार की मृत्यु निमोनिया और भूख से हुई है। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रेंजर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जला दिया गया है। विभागीय अधिकारी मामले की अपने स्तर से जांच करेंगे।
विज्ञापन