{"_id":"600334de8ebc3e3337598a28","slug":"the-launch-of-danpur-folk-arts-cultural-sangam-after-t-shirt-success-bageshwar-news-hld4114333168","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीशर्ट सफलता के बाद दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम की हुड लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीशर्ट सफलता के बाद दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम की हुड लांच
विज्ञापन
दनपुरिया हुड और संगीत एलबम को लांच करते लोक कलाकार और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम पहाड़ की संस्कृति और समृद्ध विरासत को बचाने के लिए समय-समय पर अभिनव प्रयोग करता है। समिति की ओर से पहले दानपुर नाम से टीशर्ट लांच की गई थी। समिति ने अब हुड भी बाजार में पेश कर दिया है। हल्द्वानी में हुए एक कार्यक्रम में प्रसिद्ध गीतकार प्रहलाद मेहरा के वीडियो गीत के विमोचन के साथ हुड को लांच किया।
दानपुर लोक कला सांस्कृतिक संगम ग्रुप विभिन्न माध्यमों से बागेश्वर जिले की विरासत को संजोने का कार्य कर रहा है। पिछले सात साल में समूह की ओर से पहाड़ी टोपी, टीशर्ट, मग आदि का निर्माण किया गया। दानपुर नाम से टीशर्ट का निर्माण पिछले साल अक्तूबर में किया गया। द पहाड़ी ब्रांड के सदस्य गोकुल सिंह गढ़िया और पूनम भाकुनी ने इसे डिजायन कर तैयार किया। इन दोनों ने ही हुड भी बनाई है।
दानपुर म्यूजिक की अध्यक्ष और कल्याणी पुरस्कार से सम्मानित मीरा आर्या ने बताया कि सांस्कृतिक संगम समूह की ओर से दानपुर की लोक संस्कृति, भाषा-बोली और पहनावे के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कार्य किया जाता रहा है। इस बार समूह की ओर से हुड लांच की गई है। इसे टीशर्ट बनाने वाले दानपुर के युवाओं ने ही तैयार किया है। हुड के लांच के साथ ही ऐजा मेरा दानपुरा गीत के वीडियो का भी विमोचन हुआ।
विज्ञापन
सांस्कृतिक और सामाजिक कार्य में योगदान
बागेश्वर। सांस्कृतिक संगम समूह जिले की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। अध्यक्ष मीरा आर्या ने बताया कि समूह का पहला संगीत वीडियो स्वर्ग भरी माया था। जिसकी पूरी शूटिंग दानपुर क्षेत्र में की गई है। इसके अलावा समूह ने क्षेत्र के छह प्राइमरी स्कूल सुडिंग, लोहारखेत, गांसी, जारती, शामा और गोगिना में पुस्तकालय भी खुलवाए हैं। जहां शिक्षाप्रद पुस्तकों से बच्चे पठन-पाठन कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई सामाजिक सहभागिता के कार्यों में सांस्कृतिक संगम सहयोग कर रहा है।