फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The journey became difficult due to crumbling hills and debris

Bageshwar News: दरकती पहाड़ियों और मलबे से मुश्किल हुआ सफर

Tue, 24 Jun 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The journey became difficult due to crumbling hills and debris
कपकोट में सौंग-मुनार मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते विधायक सुरेश ग​ढि़या। स्रोत- विधायक कार्
बागेश्वर। मानसूनी बारिश ने कपकोट क्षेत्र को सबसे अधिक प्रभावित किया है। भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। सड़कों पर लगातार गिर रहा मलबा यात्रियों की राह रोक रहा है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या ने मलबा गिरने से बंद कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों ने जरूरी होने पर ही इन संवेदनशील सड़कों पर सफर करने की अपील की है।
विज्ञापन

विधायक गढि़या ने तहसील और सड़क महकमे के अधिकारियों के साथ कपकोट-पिंडारी सड़क पर बांसे के समीप हुए भूस्खलन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सड़क खोलने में लगे जेसीबी ऑपरेटर से भी बात की और सुरक्षित रहकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि सोमवार से इस जगह पर लगातार भूस्खलन हो रहा था। मशीन चलाने वाले के लिए पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा जोखिम पैदा कर रहा है। इसके बावजूद ऑपरेटर जिस हिम्मत से कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कपकोट से पिंडर और सरयू घाटी को जाने वाली सड़कों पर मानसून काल में सफर करने में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। उन्होंने वाहन चालकों से भूस्खलन या मलबा गिरने की स्थिति में जबरन वाहन न चलाने को कहा। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बेहद सावधानी बरतने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र लोहनी, ईई अंबरीश रावत, जेई देवेंद्र कुमार जी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed