{"_id":"8b67d763b20af9b5b7327b96411e0635","slug":"the-jageshwar-shrine-pinewood-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइनवुड के बच्चे गए जागेश्वर धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइनवुड के बच्चे गए जागेश्वर धाम
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा के संस्थापक हरीश चंद्र सिंह बिष्ट और अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह दानू ने बच्चों को जागेश्वर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
बच्चों ने क्षेत्र के आसपास बिखरी पर्यावरण और ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बच्चों ने मंदिर में पूजा अर्चना की।
मंदिर के पुजारियों से मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नजदीक में बह रही जटा गंगा को देखा। बच्चों ने चितई ग्वल मंदिर के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या विमला बिष्ट और एमएस बिष्ट ने कहा कि भ्रमण से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है। बच्चे यात्रा के बारे में निबंध लिखेंगे। यहां विद्यालय के प्रबंधक गणेश चंद्र उपाध्याय, नवीन चंद्र जोशी, शेर सिंह दानू समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन