{"_id":"651087b4db9935daf1051024","slug":"the-intoxication-of-a-womans-love-overshadows-the-girl-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1683-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: युवती पर छाया महिला के प्यार का खुमार, परिजनों के संग जाने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: युवती पर छाया महिला के प्यार का खुमार, परिजनों के संग जाने से इनकार
Mon, 25 Sep 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। एक युवती पर महिला के प्यार का ऐसा खुमार छाया कि उसने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। परिजन बेटी को मनाकर हार गए तो कोतवाली में शरण ली। पुलिस ने भी युवती के बालिग होने की बात कहते हुए मामले में किसी तरह की मदद करने में असमर्थता जता दी। अलबत्ता इस दौरान कोतवाली के आसपास भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते युवती-महिला का प्यार पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया।
रविवार शाम को पिथौरागढ़ निवासी युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अपनी बालिग बेटी के बागेश्वर निवासी महिला के साथ संबंध होने की बात कही। परिजनों का कहना था कि महिला शादीशुदा और बच्चों वाली है। उनकी बेटी उस महिला से शादी करने की बात कह रही है, जबकि युवती का कहना था कि वह उसी महिला से शादी करेगी।
महिला को भी इस संबंध से कोई आपत्ति नहीं थी। इस तरह के पेचीदे मामले को देखकर पुलिस वालों का भी दिमाग घूम गया। इस दौरान महिला और युवती के प्यार की बात जैसे ही नगर में फैलने लगी तो कोतवाली के आगे लोग जमा होने लग गए और तरह-तरह की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
कोतवाल कैलाश सिंह नेगी का कहना है कि युवती नाबालिग होती तो उसकी काउंसिलिंग की जाती, लेकिन वह बालिग है। इधर, सीओ अंकित कंडारी का कहना है कि मामले में किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है।