फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The information from street theater Livelihood Mission

नुक्कड़ नाटक से दी आजीविका मिशन की जानकारी

Sun, 20 Mar 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 20 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
The information from street theater Livelihood Mission
आजीविका मिशन का नुक्कड़ नाटक - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। नगरपालिका की ओर से एजूकेशनली ब्लैस्ड इंडिया रूरल डेवलपमेंट सोसायटी (ई-बर्ड) द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को नगरपालिका की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। ई-बर्ड की ओर से नगर के हॉस्पिटल गेट, कत्यूर बाजार, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए ऑटो रिपेयर, मोबाइल रिपेयर, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी एंड हेयर ड्रेसिंग, कोरियर, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रो मेकेनिकल, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन प्रशिक्षण की जानकारी दी।

विज्ञापन


कलाकारों ने नाटक के जरिए बताया कि व्यक्तिगत रूप से उद्यम शुरू करने के लिए पालिका दो लाख और समूह में 10 लाख रुपये का लोन मात्र सात प्रतिशत ब्याज में उपलब्ध कराएगी। महिलाओं के लिए इसमें तीन प्रतिशत अतिरिक्त छूट होगी। फेरी वालों केे आई कार्ड देने, बेघरों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था नगरपालिका की जानकारी भी दी गई। भावना तिवाड़ी ने संचालन किया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ईओ आइएस रावत, उर्मिला बिष्ट, मोहिनी पांडे, गौरव कुमार, गणेश शाही, भानू तिवाड़ी, प्रियंका, मनीष, जगदीश, प्रमोद, पंकज, अशोक, कमलेश आदि थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed