{"_id":"58dfeb434f1c1b866b63ed09","slug":"the-guardian-speaks-guest-teacher-service-to-be-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक बोले अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार दिया जाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक बोले अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार दिया जाय
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरे गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरे में तैनात अतिथि शिक्षकों का अनुबंध एक साल के लिए बढ़ाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि अतिथि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त होने से महत्वपूर्ण पद रिक्त हो गए हैं। यदि नए सत्र में अतिथि शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
बैठक में ग्रामीणों और अभिभावकों ने कहा कि आरे हाईस्कूल में 125 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल में विज्ञान, अंग्रेजी, कला विषय में अतिथि शिक्षक तैनात थे। 31 मार्च को अतिथि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त होने से यह पद रिक्त हो गए है। अभी तक सरकार ने अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में सैकड़ों बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। अभिभावकों ने छात्र हित में शीघ्र अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार देने की मांग उठाई। बैठक में मुन्नी खेतवाल, जानकी देवी, रेनू खेतवाल, हेमा देवी, मोतिमा देवी, मोहन खड़ाई, हरीश राणा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।