फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The Governor, the businessman arrived at the hands of the governor

राज्यपाल मिलने पहुंचे व्यापारी, प्रशासन के हाथ पांव फूले

Sun, 16 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 16 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कौसानी व्यापार मंडल के पदाधिकारी क्षेत्र की समस्याओं का ज्ञापन लेकर राज्यपाल डॉ. केके पाल से मिलने पहुंच गए। व्यापारियों के पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। कपकोट के एसडीएम द्वारा समस्याओं के समाधान को लेकर लिखित आश्वासन देने के बाद व्यापारी माने। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन



रविवार को जैसे ही राज्यपाल डॉ. पाल पंत वीथिका के अवलोकन के लिए कौसानी पहुंचे तो कौसानी व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्पा मेहरा के नेतृत्व में कई व्यापारी नेता वहां पहुंच गए। कौसानी बाजार को एक जनपद में शामिल करने, पंत वीथिका का सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट लगाने, वाहन पार्किंग सुविधा, कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था करने, चिल्ड्रन पार्क, चिड़ियाघर, सुलभ शौचालय का निर्माण करने समेत कई मांगों से संबंधित ज्ञापन लेकर राज्यपाल से मिलने जाने लगे।  मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा मिलने से मना करने पर व्यापारी नेता उन्हें ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन



जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। कपकोट के एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी नेताओं से बातचीत की। उन्होंने व्यापारियों को उनकी समस्याओं को लेकर लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर व्यापारी शांत बिना राज्यपाल से मिले वापस लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed