फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The good performance of the party in Bageshwar cricketer Manish

क्रिकेटर मनीष के उम्दा प्रदर्शन से बागेश्वर में जश्न

Sun, 24 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 24 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
The good performance of the party in Bageshwar cricketer Manish

आस्ट्रेलिया के साथ सिडनी में शनिवार को खेले गए पांचवें वनडे क्रिकेट मैच में  देश के युवा क्रिकेटर और बागेश्वर जिले के भीड़ी गांव के मूल निवासी मनीष पांडे के शानदार प्रदर्शन से समूचा जिला खुशी से झूम उठा।

विज्ञापन


 मनीष के शानदार नाबाद शतक के चलते टीम इंडिया आखिरी वनडे मैच जीत पाई। मनीष के विजयी शॉट लगाते ही टीवी पर चिपके लोग खुशी से झूम उठे। लोगों ने मनीष पांडे जिंदाबाद और भारत माता की जयकारे के साथ जश्न मनाया। नगर और मनीष के गांव में लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई।
विज्ञापन


 एक दिवसीय क्रिकेट सिरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी मनीष पांडे ने विदेशी धरती पर अपना पहला शतक बनाकर भारतीय टीम को विजयश्री दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोगों का कहना था कि मनीष की शानदार बल्लेबाजी से जहां जिले का नाम रोशन हुआ है, वहीं भारत माता का मस्तक भी ऊंचा हुआ है। खुशी में झूम रहे लोगों ने तहसील मार्ग पर जमकर जश्न मनाया। क्षेत्र के विधायक चंदन राम दास ने कहा कि मनीष ने भारत को विजय दिलाकर देश का गौरव बढ़ाया है।


उन्होंने कहा कि मनीष के गांव भीड़ी के सर्वांगीण विकास के पूरे प्रयास किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल  समेत खेलप्रेमियों ने खुुुशी जताकर मनीष और टीम इंडिया को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed