फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The garbage is not getting up from the sports office, degree college road everyday

खेल कार्यालय, डिग्री कॉलेज की सड़क के नीचे हो रहा कूड़ा डंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
The garbage is not getting up from the sports office, degree college road everyday
बागेश्वर के खेल कार्यालय को जाने वाली सड़क के किनारे बिखरा कूड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के डिग्री कॉलेज और खेल कार्यालय को जाने वाली सड़क से रोजाना कूड़ा नहीं उठ रहा है। सड़क किनारे रखे कूड़ादान के नीचे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्टेडियम का मुख्य रास्ता होने के कारण अधिकतर लोग यहीं से मैदान को जाते हैं। सुबह और शाम मैदान खिलाड़ियों से भरा रहता है। खेल मैदान में पहुंचने से पहले खिलाड़ियों को कूड़े की गंध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग भी उक्त जगह पर फैले रहे कूड़े से परेशान हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि कुछ लोग कूड़ेदान के बजाय उसके नीचे कूड़ा फेंक देते हैं। पालिका की लापरवाही तो दिख ही रही है साथ ही लोगों में भी समझ का अभाव साफ देखने को मिल रहा है। पालिका के साथ ही लोगों को भी इस नगरी को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए अपना योगदान देना होगा।
विज्ञापन

कोट.....
रविवार को नगरपालिका का वाहन नहीं आया। जिससे स्टेडियम रोड के पास कूड़ा जमा हो गया। स्टेडियम जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है। उक्त जगह पर पालिका को सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रोजाना कूड़ा उठना चाहिए।
विज्ञापन

मनोज कनवाल, व्यवसायी।
लोग स्टेडियम रोड के पास बने कूड़ेदान के बजाय नीचे कूड़ा फेंक दे रहे हैं। जिस वजह से उक्त स्थान पर कूड़ा जमा हो जा रहा है। लोगों को कूड़ेदान में ही कूड़ा डालना चाहिए। इससे पालिका कर्मचारियों को भी कूड़ा उठाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय खेतवाल, व्यवसायी।
इनसेट
स्टेडियम रोड के पास बने कूड़ेदान से समय पर कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। यहां से गुजरने वाले लोगों को कूड़े की गंध का सामना करना पड़ रहा है। नगर में सुबह और शाम दो बार कूड़ेदानों से कूड़ा उठना चाहिए।
प्रमोद कोरंगा स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed