{"_id":"65f1f3ded68ced72240156c4","slug":"the-future-of-the-youth-is-in-the-hands-of-the-officer-in-charge-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-104997-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रभारी अधिकारी के हवाले युवाओं का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रभारी अधिकारी के हवाले युवाओं का भविष्य
Thu, 14 Mar 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला युवा कल्याण विभाग पर युवाओं का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जिले में इस अहम विभाग के मुखिया का पद ही लंबे समय से रिक्त चल रहा है। पद रिक्त होने से विभागीय कार्यों में व्यवधान आ रहा है।
युवा कल्याण जैसा अहम विभाग प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी के भरोसे चल रहा है। जिला युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में तीन और पद रिक्त चल रहे हैं। व्यायाम प्रशिक्षक का पद भी रिक्त है। रिक्त पदों के चलते विभागीय कार्यों के साथ ही प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी दिक्कत आती है।
खास तौर हर साल जिले में तीन स्तर (न्याय पंचायत, विकासखंड, जिला) पर खेल महाकुंभ का आयोजन होता है। इसके संचालन में भी दिक्कत आती है। युवा कल्याण विभाग के पास प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) की भी जिम्मेदारी है। पीआरडी जवानों के प्रशिक्षण में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विभाग के कार्य
बागेश्वर। विभाग पर युवाओं के कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, कॅरियर काउंसिंलिंग, खेल प्रतियोगिता, स्वास्थ्य योजना के साथ ही प्रांतीय रक्षक दल का भी जिम्मा है। संवाद
पदनाम - स्वीकृत पद - तैनात - रिक्त
जिला युवा कल्याण अधिकारी - 1 - 0 - 1
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी - 3 - 3 - 0
व्यायाम प्रशिक्षक - 1 - 0 - 1
प्रधान सहायक - 1 - 1 - 0
कनिष्ठ सहायक - 1 - 0 - 1
अनुसेवक - 1 - 0 - 1
कोट
रिक्त पदों की सूचना समय-समय पर शासन को भेजी जाती है। रिक्त पदों को भरने की प्रकिया शासन स्तर पर गतिमान है।
- अर्जुन सिंह रावत, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, बागेश्वर