फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The freedom fighter's heroine died, funeral was held at Saryu Ghat

स्वाधीनता सेनानी की वीरांगना का निधन, सरयू घाट में हुआ अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The freedom fighter's heroine died, funeral was held at Saryu Ghat
स्वमंत्रता संग्राम सेनानी संग्राम सेनानी देवकी देवी की धर्मपत्नी की फाइल फोटो - फोटो : GARUD
गरुड़/बागेश्वर। गरुड़ के सिल्ली गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मनोरथ दुबे की पत्नी देवकी देवी का 108 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार रात करीब नौ बजे सिल्ली स्थित घर में अंतिम सांस ली। शनिवार को बागेश्वर के सरयू संगम में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार गरुड़ तिक्षिता जोशी ने पुष्पचक्र अर्पित किए।
पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत तमाम लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनके निधन पर पूर्व सीएम हरीश रावत, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, सांसद अजय टम्टा, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसपी मणिकांत मिश्रा, एसडीएम जयवर्धन शर्मा, विधायक चंदन राम दास, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, सुनीता टम्टा, भावना दोसाद, रूपा कोरंगा, समाजसेवी देवकीनंदन जोशी, सुनील दोसाद, जेसी आर्य, डॉ. हेम चंद्र दुबे, डीके नेगी, रघुवीर नेगी, विनोद खोलिया आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

वहीं गरुड़ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, डीएम विनीत कुमार, एसडीएम जयवर्धन शर्मा, विधायक चंदन राम दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, सुनीता टम्टा, देवकीनंदन जोशी, जेसी आर्य, घनश्याम जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, देवेंद्र परिहार, प्रकाश कोहली, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण ने गहरा दुख जताया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed