{"_id":"5ee8c6938ebc3e42fa48d61a","slug":"the-forests-of-khailkot-baguwapani-are-burning-with-fire-bageshwar-news-hld3864329191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से धधक रहे खैलकोट, बगुवापानी के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से धधक रहे खैलकोट, बगुवापानी के जंगल
विज्ञापन
कांडा में खैलकोट धारी के जंगलों में लगी आग।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जंगलों के आग से धधकने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कमस्यारघाटी के जंगल आग से धधकते रहे। जंगलों में आग लगने से वनस्पति को काफी नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि खैलकोट और बगुवापानी के जंगलों में पिछले दो दिन से आग लगी है। इसके अतिरिक्त आसपास के जंगल भी आग की चपेट में हैं। इन जंगलों में चीड़ के पेड़ हैं। चीड़ के पेड़ों में आग जल्दी फैलती है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जंगलों में आग लगने के पीछे अराजक तत्वों का हाथ है। लोगों ने जल्द आग पर काबू पाने के साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
मलसूना और आसपास के जंगलों में भी सोमवार की रात से आग लगी है। वन संपदा को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। जंगलों में आग लगने की घटना से लोग परेशान हैं। लोगों को वन संपदा के नुकसान होने की चिंता सता रही है।
इस संबंध में वन कर्मियों का कहना है कि आग बुझाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। जंगलों को आग लगाने वाले तत्वों का पता लगाया जा रहा है। संवाद