{"_id":"69838eb27b66f2392f0e06eb","slug":"the-forests-of-bahuli-kukudamai-kept-burning-throughout-the-night-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-122047-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रात भर जलते रहे बहुली कुकुड़ामाई के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रात भर जलते रहे बहुली कुकुड़ामाई के जंगल
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में अभी आधिकारिक फायर सीजन शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन जंगलों में धधकती आग ने मौसम में गर्मी लानी शुरू कर दी है। मंगलवार की रात और बुधवार के दिन जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। बहुली, कुकुड़ामाई और जौलकांडे के जंगलों में लगी आग से पर्यावरण को क्षति पहुंची है, जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर के समय तपिश भी काफी बढ़ गई।
खोली के ग्रामीण जुगल कांडपाल ने बताया मंगलवार रात बहुली और कुकुड़ामाई के जंगलों में भीषण आग लगी रही। पहाड़ियों से उठती आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। बुधवार को दोपहर में जौलकांडे के जंगलों में अचानक आग धधक उठी। ्चीड़ की सूखी पत्तियों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसमान में धुएं का गुबार छा गया। संवाद