{"_id":"573ca5e44f1c1bc843ac6f47","slug":"the-first-forest-act-was-approved-four-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सड़कों को वन अधिनियम की मिली प्रथम स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सड़कों को वन अधिनियम की मिली प्रथम स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 18 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने लोनिवि प्रांतीय खंड की 36 सड़कों में से चार सड़कों पर वन अधिनियम की प्रथम स्वीकृति दे दी है। लोनिवि ने अब इन सड़कों को ऑनलाइन कर दिया है। वन अधिनियम से मुक्त एक सड़क के निर्माण के लिए पिछले दिनों निविदा लगा दी गई है।
लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई केके तिलारा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के माध्यम से भारत सरकार को 36 सड़कों की फाइल वन अधिनियम की स्वीकृति के लिए भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेजी गई थी। जिसमें से चार सड़कों को प्रथम स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
उनमें तीन किमी मन्युड़ा, चार किमी मछियाकोट बाजड़, तीन किमी स्यारीगैर सिमस्यारी बनौला, तीन किमी जखेड़ा बैंड से राजकीय जूनियर हाईस्कूल तक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सड़कों की फाइलों को अब ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन
वन अधिनियम की पूर्ण स्वीकृति मिलने पर निविदाएं भी समय पर आमंत्रित कर दी जाएंगी। ईई पुुनेठा बताया कि पिछले दिनों पांच किमी लंबी धपोली जेठाई गुरना के निर्माण के निर्माण के लिए वन अधिनियम की पूर्ण स्वीकृति मिली थी। उसके निर्माण के लिए निविदाएं लगा दी गई हैं।