{"_id":"584ee6364f1c1b416b6499a1","slug":"the-elderly-child-care-not-tolerate-negligence-in-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धों, बच्चों की देखरेख में कोताही बर्दाश्त नहीं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धों, बच्चों की देखरेख में कोताही बर्दाश्त नहीं: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम व बाल संरक्षण गृह का निरीक्षण कर वृद्धों, बच्चों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं को देखा। इस मौके पर उन्होंने वृद्धों और बच्चों को भोजन भी कराया, संस्था के अधीक्षक व स्टाफ से कहा कि वृद्धों, बच्चों की देखरेख में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि हमें सदैव अपने बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें किसी तरह की परेशान या कमी न होने पाए। जिस समाज में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं का सम्मान होता है वही समाज श्रेष्ठ कहलाता है। इसलिए सामर्थ्यवान लोगों को सदैव असमर्थ लोगों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर डीएम ने बच्चों के साथ वार्तालाप किया और उनकी भविष्य की योजनाओं को भी जाना। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने जिलाधिकारी को बताया गया कि नीलेश्वर वृद्धाश्रम व बाल संरक्षण गृह में वर्तमान में 13 वृद्ध और 36 बच्चे कर रहे हैं। विभाग की ओर से उन्हें भोजन आदि के अलावा भी हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने वृद्धाश्रम की कमियों की ओर अधीक्षक व स्टाफ का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। किसी तरह की परेशानी होने पर उन्हें भी अवगत कराने को कहा ताकि वे अपने स्तर से भी उनके निराकरण का प्रयास कर सकें। इस मौके पर सीएमओ और आश्रम के अधीक्षक को यहां रह रहे वृद्धों तथा बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण अधिकारी को भी इस ओर से सजग रहने के लिए कहा गया।