फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The driver put the lives of eight passengers in danger

Bageshwar News: चालक ने खतरे में डाली आठ यात्रियों की जान

Thu, 08 May 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 08 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The driver put the lives of eight passengers in danger
गरुड़ (बागेश्वर)। लोहारी पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक को गाड़ी के ब्रेक फेल होने की जानकारी पहले से ही थी। बकायदा उसने वाहन स्वामी को फोन से इसकी जानकारी भी दी थी। इसके बाद भी उसने आठ लोगों को गाड़ी में बैठाकर उनकी जान को खतरे में डाला। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गरुड़ से हल्द्वानी जा रहे वाहन के ब्रेक फेल होने की सूचना के बाद भी वह गरुड़ से सवारी लेने लोहारी गया। उसने लापरवाही करते हुए आठ लोगों को गाड़ी में बिठा दिया। जब सवारियों ने गाड़ी में बैठने से मना कर दिया तो उसने उनको जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया। चालक की इस लापरवाही से बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब चालक को ब्रेक फेल होने की सूचना थी तो उसे पहले गाड़ी को ठीक कराना चाहिए था। गरुड़ से लोहारी की दूरी करीब ढाई किमी है। इस दौरान किसी वाहन या राहगीर से गाड़ी टकरा सकती थी। वाहन चालक का कहना है कि उसे लगा ढाई किलोमीटर ही जाना है सवारियां बिठाकर वह वाहन को ठीक कराने की सोच रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में चालक के नशे में होने की पुष्टि नहीं
वाहन चालक के नशे में होने की आशंका जताते हुए स्थानीय लोगों ने चालक का मेडिकल कराया, लेकिन रिपोर्ट में चालक के नशे होने की पुष्टि नहीं हुई है। हादसे की सूचना पाते घायलों के परिजनों का सीएचसी बैजनाथ में भीड़ लग गई। जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed