{"_id":"90533330bc1ddd48bd62a455a581c9cb","slug":"the-development-of-energy-and-tourism-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा और पर्यटन विकास की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा और पर्यटन विकास की दी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 15 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर यहां प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। शिविरार्थियों ने शिविर स्थल और भुरचुनियाधार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। वहां उगी झाड़ियों को काटकर नष्ट किया।
विज्ञापन
बौद्धिक सत्र में उरेडा के परियोजना प्रबंधक ओम कुुमार ने उन्हें उरेडा की गतिविधियों के साथ ही ऊर्जा की खपत, संरक्षण की जानकारी दी। जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने जिले में पर्यटन, साहसिक पर्यटन की संभावनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं बताईं। कार्यक्रम अधिकारी राजीव निगम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता करन डंगवाल, संचालन मनोज सिंह ने किया। वहां चंद्रकांत पांडे, दीप जोशी, भीम सिंह कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन