फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The deployment of faculty student union began fasting

प्राध्यापकों की तैनाती को लेकर छात्र संघ का अनशन शुरू

Wed, 31 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 31 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
The deployment of faculty student union began fasting
बागेश्वर महाविद्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीजी कालेज बागेश्वर में प्राध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर छात्र संघ ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। छात्र नेताओं ने शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर शीघ्र रिक्त विषयों मेें प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। 
छात्र संघ के नेताओं ने बुधवार को कालेज गेट के बाहर क्रमिक अनशन शुरू किया। पहले दिन छात्र संघ अध्यक्ष हरीश मेहरा और कुंदन सिंह नेगी अनशन में बैठे। इस मौके पर आयोजित सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी।
विज्ञापन

लेकिन भूगोल, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, संस्कृत, वाणिज्य सहित छह पद रिक्त चल रहे हैं। प्राध्यापकों के नहीं होने से अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। रिक्त पदों पर प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग उठाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने पर छात्र संघ आंदोलन के लिए बाध्य हुआ है। यदि शीघ्र उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। अनशनकारियों के समर्थन में अंकित नगरकोटी, मनीष मनराल, आदर्श कठायत, सूरज मेहरा, अर्जुन सिंह, मयंक चौबे आदि छात्र नेताओं ने धरना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed