{"_id":"d9a61e853c3c3b2086c23fcddafe8589","slug":"the-department-of-education-quiz-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की क्विज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग की क्विज प्रतियोगिता
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से यहां हुई विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जगमोहन सोनी ने किया। उन्होंने बच्चों से ज्ञानवर्द्धन के लिए अधिक से अधिक पुस्तकों को पढ़कर प्रतियोगी बनने को कहा। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बौद्धिक विकास संभव है।
विज्ञापन
विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज के सभागार में हुई क्विज प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कालेज मंडलसेरा के सौरभ जोशी, विक्रम सिंह और पंकज कुमार ने पहला, राजकीय इंटर कालेज काफलीगैर के मुकेश जोशी, योगेंद्र नारायण और चंद्रशेखर रौतेला दूसरा और नेशनल मिशन इंटर कालेज के पूजा, प्रमोद गढ़िया और धवल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश जोशी ने और संचालन प्रतियोगिता के जिला संयोजक राजीव निगम ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक महिपाल डसीला, मनोज कांडपाल, नवनी जोशी, मयंक जोशी, जितेंद्र वर्मा थे। यहां प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, भीम सिंह कोरंगा, चंद्रशेखर लोबियाल, शंाता तेवाड़ी, दीपा जोशी और विरेंद्र तिवारी थे।
विज्ञापन
गणेश उपाध्याय