फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The danger to the hotel and the house due to the road crash

सड़क धंसने से होटल और मकान को खतरा 

Sun, 16 Jul 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)। Updated Sun, 16 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
The danger to the hotel and the house due to the road crash
कौसानी में सड़क ध्वस्त होने से खतरे की जद में आए होटल व मकान। - फोटो : amar ujala

कौसानी कस्बे में सड़क करीब 10 मीटर धंस गई है। इससे एक होटल और एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। सूचना पर गरुड़ के एसडीएम ने मौका मुआयना किया। 

विज्ञापन


कौसानी-भटड़िया सड़क पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी का होटल और मकान है। रविवार को दिन में एकाएक सड़क करीब 10 मीटर धंस गई। सड़क धंसने से होटल और मकान को खतरा पैदा हो गया है।

सड़क का आधा हिस्सा धंसने और बचे हिस्से में लंबी दरारें पड़ने से यातायात भी बंद हो गया है। दोनों तरफ को कई वाहन फंस गए हैं। अब भटड़िया के लिए लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। होटल स्वामी की सूचना पर गरुड़ के एसडीएम ने कौसानी पहुंचकर स्थिति जायजा लिया।
विज्ञापन


इधर, लोगों ने सड़क के धंसने के लिए बारिश के साथ ही भवन सहित तमाम तरह के निर्माण कार्यों में जेसीबी का प्रयोग करने को मुख्य कारण बताया है। लोगों का कहना है कि निर्माण करने वाले रात में जेसीबी चलाते हैं। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीनों के संचालन पर रोक नहीं लगाई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed