फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The cutting of trees caused traffic jams on the Bageshwar-Pithoragarh road for hours.

Bageshwar News: पेड़ों के कटान से बागेश्वर-पिथौरागढ़ मार्ग पर घंटों लग रहा जाम

Wed, 18 Feb 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The cutting of trees caused traffic jams on the Bageshwar-Pithoragarh road for hours.
बागेश्वर। बागेश्वर को पिथौरागढ़ जिले को जोड़ने वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। कांडा रोड पर सड़क किनारे पेड़ों के कटान के कारण आवाजाही कर रहे वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले शिक्षकों और बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग पर पिथौरागढ़ और थल की ओर जाने वाली रोडवेज और केमू की बसों का भारी दबाव रहता है। पेड़ों के पातन के दौरान घंटों जाम लगने से यात्री बसों में फंसे रह रहे हैं। सबसे गंभीर स्थिति तब पैदा हो रही है जब मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस इस जाम में फंस जा रही है। राहगीरों का कहना है कि प्रशासन को संवेदनशील सेवाओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर जैसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।कांडा रोड पर सुबह के वक्त पेड़ों के कटान से सबसे अधिक परेशानी शिक्षक वर्ग को हो रही है। सुबह स्कूल पहुंचने की जल्दी में रहने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को जाम के कारण देरी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कटान का समय ऐसा तय हो जिससे स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed