{"_id":"57fa84b04f1c1b685228e204","slug":"the-consolation-for-the-families-of-the-deceased-mp-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद टम्टा ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद टम्टा ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना
अमर उजाला ब्यूराे बागेश्वर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
भेटागांव में मृतक युवक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सांसद प्रदीप टम्टा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सानीउडियार क्षेत्र के भेटा गांव में हुई दलित युवक की हत्या की घटना के बाद राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने रविवार को गांव पहुंचकर मृतक युवक के परिजनोें को सांत्वना दी। रविवार को भेटा गांव पहुंचे सांसद टम्टा ने मृतक युवक की पत्नी मीना देवी, माता शांति देवी और पिता फकीर राम को ढांढस बंधाया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की भी जल्दी गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस कोे दिए। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगडिया, ब्लाक अध्यक्ष दीप कांडपाल, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र नगरकोटी, भुवन पाठक, सज्जन लाल टम्टा, भूपेश खेतवाल, विनोद कुमार, प्रकाश कोहली आदि मौजूद थे। घटना के चार दिन बाद भी परिजनों केा धमकाने के मामले में मुख्य आरोपी के भाई आनंद कर्नाटक और पिता घनश्याम कर्नाटक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
फरार आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क
बागेश्वर। दलित युवक की हत्या करने वाले शिक्षक ललित कर्नाटक के भाई आनंद कर्नाटक और पिता घनश्याम कर्नाटक के खिलाफ मृतक के चाचा की ओर से धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने रविवार को भी थानाध्यक्ष केएस रावत के नेतृत्व में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इधर सीओ रायमन सिंह ने बताया कि सोमवार तक यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन