फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The committee will investigate the reasons for migration from Chauni village.

Bageshwar News: चौनी गांव से पलायन के कारणों की जांच करेगी कमेटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The committee will investigate the reasons for migration from Chauni village.
बागेश्वर। चमड़थल ग्राम पंचायत के चौनी गांव के जनशून्य होने के कारणों की जांच की जाएगी। सीडीओ आरसी तिवारी ने गांव से पलायन के कारण और वहां रिवर्स पलायन की संभावनाओं की तलाश के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

खेती, बागवानी, पशुपालन और मछली पालन की अपार संभावनाओं से भरा चौनी गांव इस साल जनशून्य हो गया है। अमर उजाला ने विगत 15 नवंबर को चौनी उदास है...पलायन की आखिरी दस्तक से जनशून्य हुआ गांव शीर्षक से मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में गांव से पलायन की पीड़ा को उठाने के साथ-साथ उसे आबाद करने की संभावनाओं पर भी लोगों से बातचीत कर प्रकाश डाला था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सीडीओ तिवारी ने बताया कि गांव से पलायन के कारणों की समीक्षा करने वाली कमेटी में परियोजना निदेशक, बीडीओ, कृषि, उद्यान, सहकारिता आदि विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीम गांव जाकर पलायन के कारणों का अध्ययन करेगी। गांव से पलायन कर गए लोगों से भी बात की जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर गांव में रिवर्स पलायन योजना के तहत कार्य करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed