फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The cage was shifted after leopard footprints were found in Mana Kabhra

Bageshwar News: माणा कभड़ा में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने के बाद पिंजरा शिफ्ट

Thu, 08 May 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 08 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The cage was shifted after leopard footprints were found in Mana Kabhra
बागेश्वर। माणा कभड़ा गांव में तीन मई को चार वर्षीय बच्चे को उठाकर ले जाने वाले तेंदुआ अभी तक वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। घटना स्थल से 400 मीटर की दूरी पर वन विभाग को तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। जिसके बाद टीम ने पिंजरे को शिफ्ट कर दिया है। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने गश्त तेज कर दी है। तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने नैनीताल से आई विशेषज्ञों की टीम के साथ क्यूआरटी टीम अलग- अलग स्थानों पर गश्त कर रही हैं। इसके अलावा वन विभाग ने 10-10 की तीन अतिरिक्त टीम बनाई हैं। जो गश्त करने के साथ-साथ जागरूकता अभियान चला रही है। रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि माणा कभड़ा, भेटा, देवल बिरछाल, करड़िया में गश्त के साथ-साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed