{"_id":"65aa9e80253e681b910b9624","slug":"the-buses-not-run-from-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-3788-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर से नहीं चलीं चार बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर से नहीं चलीं चार बसें
Fri, 19 Jan 2024 09:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब और पुरानी बसें बढ़ा रही यात्रियों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। बागेश्वर डिपो में खराब और पुरानी बसों के चलते आए दिन बस सेवाएं बाधित हो रही हैं। शुक्रवार को भी चार रूटों की बस नहीं चली। लंबी दूरी की बसों के नहीं चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली-अठपैसिया, दिल्ली-धरमघर और बरेली-बागेश्वर बस नहीं चली। शुक्रवार को इन तीनों के अलावा दिल्ली-मुनस्यारी बस का संचालन भी ठप रहा। बसों के बाधित रहने से यात्रियों को छोटी गाड़ियों या केमू बस से हल्द्वानी तक का सफर तय करना पड़ रहा है। उत्तरायणी मेले को लेकर घर आए लोगों को वापस लौटने में अधिक परेशानी हो रही है। डिपो में वर्तमान में 15 बस हैं, जिनमें से आठ बस खराब हैं। इधर, रोडवेज के स्टेशन अधीक्षक धीरज वर्मा ने बताया कि खराब बसों को ठीक करने का काम चल रहा है। बसें अधिक पुरानी होने से आए दिन खराब हो रही हैं। जिसके बारे में उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया है।