फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The body of the postman found

डाक लाने गए डाकिये का शव गधेरे में मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The body of the postman found
मृतक पुष्कर सिंह। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। तीन दिन से लापता नामती चेटाबगड़ के डाकिये का शव महरगाड़ गधेरे से बरामद हुआ है। गोरखाल-गुंठी गधेरे में बहने से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

चेटाबगड़ पोस्ट ऑफिस में डाकिये के पद पर तैनात लामाघर निवासी पुष्कर सिंह (54) पुत्र कुशल सिंह रोज लाथी के पोस्टऑफिस से डाक चेटाबगड़ लाते थे। शुक्रवार को भी वह घर से डाक लने निकले लेकिन फिर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं कोई पता नहीं चला। चेटाबगड़ प्रधान नवीन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पुष्कर सिंह का शव महरगाड़ गधेरे से ल्वेता झूलापुल के पास में मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाथी जाने वाले रास्ते पर गोरखाल-गुंठी गधेरा पड़ता है, संभवत: उसे पार करते समय पुष्कर सिंह फिसलकर बह गए होंगे। बहते हुए करीब 200 मीटर नीचे महरगाड़ गधेरे में पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने नामती चेटाबगड़ पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दीं। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद दिलाने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परिवार में कोहराम, गांव के लोग भी शोक में
कपकोट। रोजाना लाथी के डाकखाने से डाक लाकर नामती चेटाबगड़ गांव के डाकघर में डाक पहुंचाने वाले पुष्कर सिंह के निधन से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग भी शोक में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुष्कर सिंह पूरी निष्ठा के साथ अपने काम को अंजाम देते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद

--
आपदा के अंतर्गत नहीं आता मामला
बागेश्वर। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार के हवाले से बताया है कि रविवार को ल्वेता झूलापुल के पास लामाघर निवासी पुष्कर सिह पुत्र कुशल सिंह शव बरामद हुआ है। बताया कि उक्त व्यक्ति को किसी ने नदी में गिरते और बहते हुए नहीं देखा। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने से उक्त प्रकरण प्रथम दृष्टया दैवीय आपदा के अंतर्गत नहीं आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed