{"_id":"6ade529d73fbe29acf025387","slug":"karmi-vinayak-dhur-ungiya-road-in-poor-condition-tourists-face-increased-difficulties-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128967-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कर्मी विनायक-धुर उंगिया मार्ग बदहाल, पर्यटकों की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कर्मी विनायक-धुर उंगिया मार्ग बदहाल, पर्यटकों की बढ़ीं मुश्किलें
Mon, 26 Oct 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
कपकोट। पिंडर घाटी के 11 गांवों को जोड़ने वाला कर्मी विनायक-धुर उंगिया मोटर मार्ग इन दिनों बेहद खराब स्थिति में है। करीब छह किलोमीटर लंबा यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों का सफर जोखिम भरा हो गया है। सड़क की बदहाली को लेकर विभाग के प्रति लोगों में भारी नाराजगी है।
मार्ग पर जगह-जगह जलभराव, बिखरे पत्थर और उखड़ी सतह से वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है। मार्ग पर बने कॉजवे भी अधूरे पड़े हैं। इनमें से बाहर निकले सरिया किसी बड़े हादसे का संकेत दे रहे हैं। टैक्सी चालकों का कहना है कि खराब सड़क के कारण अक्सर गाड़ियों के टायर फट जाते हैं। कई बार बड़े हादसे होते-होते बच गए।
यह मार्ग स्थानीय आबादी के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, पिंडारी, सुंदरढूंगा और कफनी ग्लेशियर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यह एकमात्र मुख्य सड़क है। स्थानीय लोगों ने कई बार विभाग से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
अधूरे कॉजवे भी दुर्घटनाओं को दे रहे न्योता
कर्मी विनायक से धुर उंगिया तक का यह मोटर मार्ग गड्ढों में तब्दील है। जगह-जगह जलभराव और उखड़े पत्थर वाहन चालकों के लिए चुनौती बने हुए हैं। अधूरे कॉजवे से निकले सरिया भी खतरा पैदा कर रही हैं। इसके चलते यात्रियों और चालकों में हर पल हादसों का खतरा बना रहता है।
कोट
मार्ग के सुधारीकरण का कार्य बरसात के कारण बाधित हुआ था। अब मौसम सामान्य होने पर कार्य में तेजी लाई जा रही है। संबंधित अनुबंधित ठेकेदार को एक महीने के भीतर सड़क के सुधारीकरण का कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। - अंबरीश रावत, ईई, पीएमजीएसवाई, कपकोट