फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The board secretary visited the diet

Bageshwar News: बोर्ड सचिव ने किया डायट का भ्रमण

Tue, 24 Jun 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The board secretary visited the diet
शिक्षा बोर्ड रामनगर के सचिव औरअन्य। स्रोत डायट
बागेश्वर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव वीपी सिमल्टी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण किया। उन्होंने डायट में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। डीएलएड प्रशिक्षुओं को समय का पूर्ण उपयोग करते हुए अपने शैक्षणिक कौशल निखारने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को डायट में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडेय और अकादमिक सदस्यों ने बोर्ड सचिव सिमल्टी का स्वागत किया। सचिव ने डीएलएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्हें समय का महत्व बताया। प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने को प्रेरित किया। उन्होंने भाषा उत्कृष्टता केन्द्र, पुस्तकालय, विज्ञान तथा गणित प्रयोगशाला, आईसीटीलैब, हर्बल गार्डन का निरीक्षण किया। उनके साथ बोर्ड के मोहन चंद्र नैनवाल भी पहुंचे थे। इस मौके पर प्रवक्ता डाॅ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, रवि कुमार जोशी, डाॅ. बीडी पांडेय, डाॅ. संदीप कुमार जोशी, केपी चंदोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed