फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The blazing forests of Bamtana, blossoms of grass were also burnt to ashes throughout the night

रातभर धधकते रहे लेटी और बमटाना के जंगल, आग से घास के ढेर भी जलकर हुए राख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The blazing forests of Bamtana, blossoms of grass were also burnt to ashes throughout the night
बागेश्वर के द्यांगण में लगी आग बुझाते अग्निशमन कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के जंगलों को आग से निजात मिलती नहीं दिख रही है। फायर सीजन से पूर्व ही जंगल धधक रहे हैं। मंगलवार की रात लेटी और बमटाना के जंगल जलते रहे। आग घरों के नजदीक तक पहुंच गई। जिससे घास के चार ढेर भी जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर बसे लेटी गांव के जंगल में मंगलवार रात आग लग गई। आग तेजी से फैलती हुई पास के गांव बमटाना तक पहुंच गई। आग को घरों की ओर आता देखकर ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच आग से नंदन सिंह और सरस्वती देवी के घास के ढेर भी जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल सर्दी के दिनों में वनाग्नि से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ था। इस साल भी फायर सीजन शुरू होने से पहले ही जंगल जलने लगे हैं।
विज्ञापन

कहा कि जंगलों के बीच रहने वाले लोगों के लिए आग लगने पर खतरा पैदा हो जाता है। जानकारी होने के बावजूद वन विभाग आग बुझाने को लेकर गंभीर नहीं है। बुधवार को भी जंगल जलता रहा। राजूहा लेटी की सरहद तक भी आग पहुंच गई। जिसे विद्यालय के शिक्षक प्रेम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में छात्र जगदीश सिंह, पवन सिंह, नेहा, निर्मल आदि ने बुझाने का प्रयास किया। शिक्षक उपाध्याय ने बताया कि आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुंध फैल गई है। जंगलों के रास्तों पर आवाजाही में भी खतरा पैदा हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द आग पर काबू पाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेटी और बमटाना में आग लगने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों की टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
- बीएस शाही, डीएफओ बागेश्वर
द्यांगण गांव के जंगल में लगी आग बुझाई
बागेश्वर। द्यांगण गांव में मंगलवार की रात को जंगल में आग लग गई थी। जिसकी जानकारी गांव के लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में जवानों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया था। जिससे आग को फैलने से पूर्व ही काबू कर लिया गया। अग्निशमन टीम में एलएफएम नवीन जोशी, चालक चंद्र राम, एफएम भारत सिंह, विनोद मेहरा और सुशील कुमार थे।
फोटो 03 बीजीएस 12 पी
फोटो 03 बीजीएस 07 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed