{"_id":"59971cdc4f1c1be66c8b47fb","slug":"the-better-performing-village-will-receive-dhumarata-crown-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर प्रदर्शन करने वाले गांव को धूराफाट मुकुट सम्मान मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर प्रदर्शन करने वाले गांव को धूराफाट मुकुट सम्मान मिलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर तहसील के धूराफाट क्षेत्र के 20 गांवों के लोगों ने धूराफाट एकता एवं जागरूकता मंच का गठन किया है। इस मंच के जरिये शिक्षा, खेल, पुलिस और सेना में भर्ती सहित तमाम क्षेत्रों के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले गांव को धूराफाट मुकुट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंच के अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया कि 25, 26 अगस्त को क्षेत्र के कौशल एवं बाल विकास के लिए प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 25 अगस्त को पुलिस/सेना सहित अर्द्धसैनिक बलों में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को पूर्व सैनिकों के माध्यम से भर्ती से संबंधित जरूरी जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
26 अगस्त को शैक्षिक, सांस्कृतिक और कौशल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने धूराफाट क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और क्षेत्रीय जनता से अपने-अपने गांव के बच्चों को इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आयोजन जाटा स्टेडियम बोहाला में किया जाएगा। मंच के संरक्षक सुरेश लाल साह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले गांव को धूराफाट मुकुट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य धूराफाट के बच्चों का समग्र विकास करने के साथ ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना एवं सामाजिक जनचेतना लाना है।