फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The artificial lake constructed in Kapkot

कपकोट में भी कृत्रिम झील का निर्माण हो

Tue, 08 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Tue, 08 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 बैजनाथ की तर्ज पर अब  नगर क्षेत्र में बह रही सरयू से कृत्रिम झील बनाने की मांग मुखर होने लगी है। झील के निर्माण के लिए नदी में पर्याप्त पानी है। झील बनने से जहां क्षेत्र के पर्यटन और व्यापार को नए आयाम मिलेंगे। वहीं सैलानी और क्षेत्र के लोग नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे। कई खाली हाथों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। नदी के दोनों किनारे सुरक्षा दीवार बनने से रिहायशी इलाके भी सुरक्षित रहेंगे। लोगों ने शासन और पर्यटन मंत्रालय से इस मांग को शीघ्र पूरा करने को कहा है।
मालूम हो कि इस विकास खंड में विश्व प्रसिद्ध पिंडारी, सुंदरढुंगा और कफनी ग्लेशियर समेत कई मनोहारी स्थल हैं इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर लोगों कीआस्था के प्रतीक भव्य मंदिर हैं। जहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। नगर क्षेत्र में अनादिकाल से सरयू बह रही है। केदारेश्वर मैदान से भराड़ी तक यदि कृत्रिम झील का निर्माण हो जाए तो इससे क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगेंगे।

विज्ञापन

 नदी के दोनों किनारों पर सीमेंट कंक्रीट की अच्छी गुणवत्ता वाली ऊंची-ऊंची दीवारें बनने से रिहायशी इलाकों को बाढ़ से सुरक्षा होगी। झील बनने से क्षेत्र के विकास में और भी तेजी आएगी। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शासन और पर्यटन विभाग से सरयू में कृत्रिम झील का निर्माण के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग करने वालों में जन चेतना मंच के अध्यक्ष गोविंद गोरिला, पूर्व प्रमुख राम गिरि गोस्वामी, कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता प्रेम सिंह धर्मशक्तू, प्रेम पुरी गोस्वामी, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, सभासद गिरीश जोशी, बलवंत कपकोटी, छात्रनेता राजा शाही, पूर्व प्रधान हरीश फर्स्वाण, हरीश जोशी और पूर्व बीडीसी सदस्य खुशहाल गढ़िया आदि शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed